Ten Talks कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ आदिश सी अग्रवाला का शानदार संबोधन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11/03/2026): अग्रणी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म “टेन न्यूज़ नेटवर्क” द्वारा जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को सकारात्मक और निष्पक्ष रूप से सामने लाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार, 10 मार्च को गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सहयोग से दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में एक विशेष ज्ञानवर्धक टॉक शो “टेन टॉक्स” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा, कानून, समाज सेवा और अध्यात्म जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने हिस्सा लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद पी. संतोष कुमार, अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और राज्यसभा सांसद पी. विल्सन उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच से देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अग्रवाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गजानन माली ने बाहर से आकर दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल खड़ा किया और कम समय में उसे एक मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है कि इतने कम समय में मीडिया प्लेटफॉर्म को इस स्तर तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वे ऐसे वकील हैं जो अपने मुवक्किलों की सुरक्षा और पक्ष रखने के लिए पूरी मजबूती से अदालत में खड़े रहते हैं। उनका कहना था कि उनका धर्म केवल अपने क्लाइंट की रक्षा करना है और वे बिना किसी दबाव के अपने तर्क अदालत के सामने रखते हैं।

उन्होंने राज्यसभा सांसद पी. विल्सन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे केवल संसद सदस्य ही नहीं हैं, बल्कि तमिलनाडु में भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और तमिलनाडु के एडवोकेट जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जब वे तमिलनाडु सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल थे, उस समय विल्सन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल थे और वे अक्सर वकीलों और पत्रकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं।

डॉ. अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता के अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वे 11 वर्षों तक पत्रिका के संपादक रहे। उस समय पत्रिका को देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से हस्ताक्षरित संदेश प्राप्त होते थे।

उन्होंने अपने राजनीतिक और कानूनी अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे मुलायम सिंह यादव सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल बने और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया, उस समय समाजवादी पार्टी के कई वकीलों ने उनसे कहा कि उनके आने से पार्टी को एक तरह से राहत मिली। उन्होंने कहा कि उस पद को लेकर पार्टी में कई नेताओं की अलग-अलग पसंद थी, लेकिन नेताजी उन्हें लेकर आए, इसलिए किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।

डॉ. अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि वे ऐसे नेता थे जो सीधे अपने कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़े रहते थे। उन्होंने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया का भी उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे नेता अपने लोगों के सुख-दुख में हर तरह से साथ खड़े रहते थे और इस तरह का जुड़ाव बहुत कम देखने को मिलता है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी अपनी अलग पहचान थी और उन्होंने कभी अपने रिश्तों और मित्रताओं को छिपाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि संपादक के रूप में उन्हें कई प्रधानमंत्रियों के साक्षात्कार लेने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गजानन माली माली द्वारा शुरू किए गए नए संस्करण की भी चर्चा की और कहा कि यह पहल मीडिया प्लेटफॉर्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रोफेसर रूबी मिश्रा (प्राचार्य, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय), एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), डॉ. आदिश सी अग्रवाला (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), डॉ. खुशबू सिंह (हस्तशिल्प निर्यातक एवं निदेशक, आर्य फैशन), आनंदिता बासु (क्विज मास्टर), सुश्री रुचिका आर. शर्मा (प्रसिद्ध ज्योतिषी), डॉ. प्रो. वंदना शर्मा ‘दिया'(प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं अद्वैत वेदांत दर्शन की विद्वान), प्रोफेसर सविता झा (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं सामाजिक कार्यकर्ता), ज्योतिष रत्न गुरुजी गौतम ऋषि (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान), मेजर डॉ. प्राची गर्ग (एमसी एवं कारगिल योद्धा), पुरुषोत्तम बिहारी (चिंतक व लेखक) तथा आलोक द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष, नोएडा मीडिया क्लब) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त अनुभवों, संघर्षों और सफलता की प्रेरक यात्राओं को साझा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, कानून, मीडिया, संस्कृति और अध्यात्म जैसे विभिन्न क्षेत्र किस प्रकार विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उम्मीद जताई कि “टेन टॉक्स” जैसे संवादात्मक मंच समाज में सकारात्मक विचार-विमर्श को बढ़ावा देंगे और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करने का कार्य करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।