LPG संकट और विदेश नीति पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला, डरे हुए हैं पीएम मोदी?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11 मार्च 2026): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में देश में एलपीजी (LPG) की कथित कमी और केंद्र सरकार की विदेश नीति (Foreign Policy) को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट को गैस स्टॉक (Gas Stock) रखने की अनुमति नहीं दी है, जिसके कारण कई शहरों में कारोबार प्रभावित हो रहा है।

केजरीवाल ने दावा किया कि मुंबई (Mumbai) में लगभग 20 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी हजारों होटल व रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और अगर यही स्थिति जारी रही तो बड़ी संख्या में लोगों को अपना कारोबार बंद करना पड़ सकता है। उनके मुताबिक इस संकट के चलते देशभर में लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार (Unemployment) होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा गैस के दाम बढ़ाए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

विदेश नीति पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में किसी एक पक्ष के साथ खुलकर खड़े होने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इज़राइल (Israel) और अमेरिका (United States) के साथ खड़े होकर ईरान (Iran) जैसे देशों को नाराज कर दिया है, जिससे देश के हित प्रभावित हो सकते हैं।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की नीतियां अमेरिका के दबाव में बनती दिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस (Russia) से तेल खरीदना कम करने के फैसले से भारत को लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसका असर किसानों और कर्मचारियों पर भी पड़ा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि भारत को किसी भी देश का “गुलाम” नहीं बनना चाहिए और देश की विदेश नीति स्वतंत्र और स्वाभिमानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का दबाव है तो देश के सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।