International News (08 November 2026): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हत्या की एक और कथित साजिश को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (Secret Service) ने व्हाइट हाउस (White House) के बेहद करीब एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रोनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा च्रीनोस के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध के पास से तीन अलग-अलग बंदूकें और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी गुरुवार रात हुई, जब सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने एक खड़ी कार में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और जांच के लिए व्यक्ति के पास पहुंचे।
जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध जिस कार में मौजूद था, वह चोरी की थी। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस मिले। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने दावा किया कि उसके दिमाग में कुछ आवाजें आ रही थीं, जो उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कह रही थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (Department of Homeland Security) के मुताबिक, आरोपी फिलहाल यूएस मार्शल्स सर्विस की हिरासत में है।
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने संदिग्ध को वेनेजुएला का प्रवासी बताया है। विभाग के अनुसार, वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था और अवैध रूप से वहां रह रहा था। गौरतलब है कि जनवरी 2025 में दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों को जानलेवा धमकियां देने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा मामले पर व्हाइट हाउस ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और सवालों को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग तथा सीक्रेट सर्विस के पास भेज दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।