जीबीयू के महिला छात्रावासों में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/03/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह, सम्मान और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महिला अभिरक्षकों, छात्रावास के कर्मचारियों और छात्राओं ने एक साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण, पारस्परिक सहयोग और सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला छात्रावास की मुख्य अभिरक्षिका डॉ. निधि पाल सिंह को महिला अभिरक्षकों, स्टाफ तथा छात्राओं की ओर से पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्नेह, आदर और आपसी सहयोग की भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभवों और जीवन में आए संघर्षों को साझा करते हुए महिला होने के गर्व और आत्मसम्मान का उत्सव भी मनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने का अवसर भी है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस दिन को एकजुटता, प्रेरणा और आत्मविश्वास के साथ मनाया।

यह कार्यक्रम रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास की ओर से आयोजित किया गया था। आयोजन में महिला छात्रावास की मुख्य अभिरक्षिका डॉ. निधि पाल सिंह के साथ रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास की अभिरक्षक डॉ. रेनू यादव और डॉ. मंजरी सुमन, महामाया महिला छात्रावास की अभिरक्षक डॉ. आरती गौतम तथा इस्मत चुगताई महिला छात्रावास की अभिरक्षक डॉ. ममता रानी उपस्थित रहीं। इसके अलावा महिला छात्रावास की केयरटेकर निर्मिता सहित विभिन्न छात्रावासों का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएँ भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण और आपसी सम्मान के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।