हर भारतीय को वार्षिक हेल्थ चेकअप का कानूनी अधिकार देने की मांग, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (08/03/2026): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हर भारतीय को वार्षिक स्वास्थ्य जांच (Annual Health Check-up) का कानूनी अधिकार देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह एक बेहद जरूरी कदम हो सकता है।

राघव चड्ढा ने कहा कि भारत में वार्षिक हेल्थ चेकअप अभी भी एक विलासिता बन चुका है, जिसे केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोग ही करा पाते हैं। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार लोगों को गंभीर बीमारियों का पता बहुत देर से चलता है। किसी मां को तब पता चलता है कि उसे कैंसर है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। कई लोगों को ब्लड प्रेशर का पता तब चलता है जब उन्हें स्ट्रोक आ जाता है, जबकि कई मामलों में आंखों की रोशनी जाने के बाद डायबिटीज का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि, हाल के वर्षों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां खेलते समय या सामान्य गतिविधियों के दौरान लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ गया। कई मामलों में शादी जैसे समारोह के दौरान भी दिल का दौरा पड़ने से लोगों की मौत हो गई। कुछ घटनाओं में बच्चे दौड़ते-दौड़ते अचानक गिर पड़े और उनकी जान चली गई।

राघव चड्ढा ने कहा कि, कई अन्य देशों में नागरिकों को समय-समय पर हेल्थ चेकअप का अधिकार प्राप्त है और वहां सरकारें खुद लोगों को जांच के लिए बुलाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत में भी नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा दिया जाए, तो कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हर भारतीय को साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने का कानूनी अधिकार दिया जाए, ताकि सभी नागरिक समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकें और बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही हो सके।

राघव चड्ढा ने कहा कि समय पर जांच होने से बीमारी का जल्द पता लगाया जा सकता है और इलाज भी समय पर शुरू किया जा सकता है। उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि “जांच है तो जान है।”

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।