DWPS, केपी-III में फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/03/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में 7 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में फागुन महोत्सव एक संगीतमय संध्या का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर टेन न्यूज़ चैनल के संस्थापक गजानन माली, प्रो. डॉ. विवेक, मनोज सर एवं गुंजन मैम सहित मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न एनजीओ के प्रमुख, अभिभावक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की गरिमा माननीय डायरेक्टर कंचन कुमारी एवं आदरणीय प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा की उपस्थिति से और भी बढ़ गई। विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर कंचन कुमारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलाकारों और विद्यालय की टीम के प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल डॉ. हीमा शर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामूहिक रूप से त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को मनाने के महत्व पर बल दिया।

संध्या को मधुर और मनमोहक प्रस्तुतियों से दुर्गेश्वरी एवं उनकी टीम, ऋषि, राघव और सुप्रिटी ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही डीडब्ल्यूपीएस के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और संगीत से सराबोर हो गया। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार और आनंदमय अनुभव बना।।

Delhi World Public School, Greater Noida | Faagun Mahotsav | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।