महिला दिवस से पहले NCW की बड़ी पहल, 500 जिलों में होगी ‘महिला जन सुनवाई’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 March 2026): राष्ट्रीय महिला आयोग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले देशभर में महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए बड़ी पहल की घोषणा की है। आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने बताया कि पूरे देश के करीब 500 जिलों में ‘महिला जन सुनवाई’ आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित समाधान करना है।

दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विजया रहाटकर ने बताया कि यह पहल आयोग के आउटरीच कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार का हिस्सा है। इसके तहत महिलाओं को न्याय और संस्थागत सहायता उनके करीब उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि उनकी शिकायतों को जमीनी स्तर पर सुना और सुलझाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह सप्ताहभर चलने वाला कार्यक्रम देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 500 जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के जरिए महिलाओं की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका समाधान करने और संस्थागत व्यवस्था पर उनका भरोसा मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

इस पहल में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सबसे ज्यादा रहेगी, जहां 75 जिलों में महिला जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। वहीं मणिपुर में पांच जिलों में सुनवाई होगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, त्रिपुरा, ओडिशा, नगालैंड और उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी अलग-अलग जिलों में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बताया कि जिन राज्यों में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद खाली है, वहां आयोग की चेयरपर्सन खुद जाकर सुनवाई करेंगी। इनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं, ताकि वहां की महिलाओं को भी शिकायत निवारण प्रणाली तक सीधी पहुंच मिल सके।

आयोग का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से देशभर में करीब 15 हजार शिकायतों की सुनवाई और समाधान करना है। विजया रहाटकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने का मतलब उन्हें न्याय और अवसर तक वास्तविक पहुंच देना है, और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।