माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/03/2026): नोएडा, केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर, किसान व आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा 24 मार्च 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारी के लिए सीपीआई (एम) नोएडा–गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-8, नोएडा स्थित जिला कार्यालय में माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के दिल्ली-एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर ने रैली मुद्दों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक को पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामसागर ने भी संबोधित किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की तैयारी के लिए गौतम बुद्ध नगर में व्यापक जन अभियान चलाया जाएगा। रैली के प्रमुख मुद्दों में श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, वीबीजी रामजी अधिनियम रद्द कर मनरेगा बहाल करने, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते से कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाहर रखने, भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन देने तथा मजदूरों का न्यूनतम वेतन ₹26,000 घोषित करने की मांग शामिल हैं।

बैठक में पार्टी नेता राम स्वारथ, जोगेंद्र सैनी, रंजीत तिवारी, धर्मपाल चौहान, सुनील पंडित, आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, चंदा बेगम, पारस रजक, रमाकांत सिंह, भीखू प्रसाद, दुर्गाराम, राजेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।