Gautam Buddh Nagar News (28/02/2026): आगामी होली और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिले के तीनों जोन—नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा—में व्यापक स्तर पर शांति गोष्ठियों का आयोजन किया गया है। पुलिस प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ‘केन्द्रीय शांति समिति’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों में 49, सेंट्रल नोएडा के 8 थाना क्षेत्रों में 50 और ग्रेटर नोएडा के 9 थाना क्षेत्रों में 66 शांति गोष्ठियां आयोजित की गईं। इन बैठकों के माध्यम से लोगों को शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा जताया है कि जनसहयोग से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।