वजीराबाद में सनसनीखेज वारदात, महिला ने युवक को नशीला दूध पिलाकर किया हमला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 February 2026): राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में स्थित वजीराबाद इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने परिचित युवक को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसके बाद धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप है। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विसरजीत के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का मेडिकल लीगल केस प्राप्त कर उसका बयान दर्ज किया। युवक ने बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और वजीराबाद के संगम विहार इलाके में अपनी परिचित महिला अमीना खातून के साथ ठहरा हुआ था, जिससे उसकी दो वर्षों से जान-पहचान थी।

पीड़ित के मुताबिक रात के समय महिला ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। देर रात करीब 2:30 बजे जब वह नशे की हालत में सो रहा था, तभी महिला ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद युवक ने शोर मचाया और किसी तरह खुद को संभालते हुए अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी की गई और फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित महिला अमीना खातून, जो मूल रूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली बताई जा रही है, घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस बीच सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि युवक शादीशुदा था और उसने यह बात महिला से छिपाई थी, जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ नहीं होती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।