Breaking News: आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Nattional News (28 February 2026): आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा निर्माण कंपनी में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें अबतक 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास का इलाका दहल उठा और फैक्ट्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम कर रहे थे।

राज्य की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है तथा मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

काकीनाडा के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका है कि पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक या ज्वलनशील सामग्री के गलत भंडारण के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।