पुष्प प्रदर्शनी का दूसरा दिन: रागाटेक म्यूजिक संस्थान के कलाकारों की सुरमयी प्रस्तुति ने जीता दिल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/02/2026): ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में आयोजित चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 26 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित इस भव्य आयोजन के दूसरे दिन, 27 फरवरी को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक आकृतियों का आनंद लिया।
प्रदर्शनी में फूलों से बनाई गई विभिन्न थीम आधारित आकृतियां लोगों को खासा आकर्षित कर रही हैं। खासकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर तैयार की गई आकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा राष्ट्रीय पक्षी मोर, कैटरपिलर, टाइगर और बटरफ्लाई जैसी फूलों से निर्मित खूबसूरत आकृतियां सेल्फी प्वाइंट बन गई हैं। प्रदर्शनी में 50 से अधिक किस्मों के करीब 70 हजार से ज्यादा पुष्प सजाए गए हैं, जो पार्क की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं। वहीं प्ले एरिया में बच्चे भी जमकर मस्ती करते नजर आए।

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो और रागाटेक म्यूजिक संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति रही। रागाटेक की संचालिका एवं लोक गायिका रक्षा त्रिपाठी और उनकी सहयोगी कलाकार स्मृति बनर्जी ने अवध और होली के गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। उनके मधुर गीतों पर पूरा सिटी पार्क झूम उठा और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा आर्य फैशन की सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने भी भजन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया।

प्राधिकरण की ओर से प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह निशुल्क रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का आनंद ले सकें। प्रदर्शनी के दौरान लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 18 स्कूलों के बच्चों ने फैशन शो में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं 17 स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नाटक मंचन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि वे इस पुष्प प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस अनोखे आयोजन का आनंद उठाएं।





प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।