Jaypee Public School ग्रेटर नोएडा में पैरेंट्स चेस लीग व बैडमिंटन बोनांजा का सफल आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/02/2026): जयपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में Parents Chess League एवं Parents Badminton Bonanza (तृतीय संस्करण) का आयोजन अत्यंत उत्साह, खेल भावना और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में 110 से अधिक अभिभावकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर विद्यालय–परिवार सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मीता भंडूला, उप-प्रधानाचार्या सुश्री अनीता पिल्लई, एडमिन ऑफिसर श्री सुनील नागर एवं मैनेजर श्री आनंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैडमिंटन प्रतियोगिताएं मिक्स्ड डबल्स, पुरुष डबल्स, पुरुष एकल, महिला एकल एवं महिला युगल वर्गों में आयोजित की गईं। सभी वर्गों में अभिभावकों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

आज के प्रमुख परिणाम

पुरुष एकल वर्ग:

दीपांशु मित्तल ने मनीक बंसल को 2–1 से पराजित किया।
नितिन ने योगेंद्र को 2–0 से हराया।
आयुष्मान ने सतेंद्र को, मोहित ने रवि को तथा अमित ने कमलेंद्र को पराजित किया।

पुरुष युगल वर्ग:

दीपक एवं दीपांशु की जोड़ी ने नितिन एवं मनीक को 2–1 से हराया।
सेमीफाइनल में आयुष्मान एवं सुधीर की जोड़ी ने अशोक एवं अजय को पराजित किया।

महिला एकल वर्ग:

नीतू ने अंजली शर्मा को 2–1 से हराया।
मीनाक्षी ने शुभी अग्रवाल को तथा मनीषा राणा ने पायल को मात दी।

मिक्स्ड डबल्स में संध्या चौधरी–विजय सिंह, ज्योति कुमारी–अशोक कुमार, कमलेंदर–पूजा जैन, कमल रावत–मीनाक्षी सहित कई जोड़ियों ने सहभागिता की।
पुरुष डबल्स और महिला एकल वर्गों में भी बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया, जिससे आयोजन का उत्साह और प्रतिस्पर्धा और बढ़ी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन एचओडी स्पोर्ट्स नीरज सिंह ने किया। इवेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में मणिक कसाना एवं कमल सिंह रावत ने जिम्मेदारी निभाई। ऑफिशियल्स के रूप में आकाश शर्मा, सुनील कुमार, धर्मेंद्र, सचिन कुमार, खजान सिंह, सूर्य, संजय शर्मा एवं अक्षिता तोमर का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ‘फिट इंडिया’ की भावना को सशक्त बनाते हैं और विद्यालय व अभिभावकों के बीच सहयोग तथा सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।