निर्माणाधीन इमारत से गिरकर महिला श्रमिक की मौत, कार्यस्थल सुरक्षा पर उठे सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24 February 2026): नोएडा में एक निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 18वीं मंजिल से गिरने के कारण एक महिला श्रमिक की जान चली गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय सुखी सोरेन के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल की मूल निवासी थी। घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-43 स्थित एक सोसाइटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखी सोरेन अपने पति के साथ उसी साइट पर मजदूरी कर रही थी। दोनों वर्तमान में सलारपुर क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे थे। हादसे के समय महिला ऊपरी मंजिल पर ईंट पहुंचाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 18वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद साइट पर मौजूद अन्य मजदूरों ने घायल महिला को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काम ठप कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। यदि मृतका के परिजन या किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।