Greater Noida News (24/02/2026): ग्रेटर नोएडा के एक गांव से पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। फायरिंग (Firing) में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 24 फरवरी को थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रांतर्गत ग्राम लुक्सर निवासी नितिन पुत्र फिरे के ऊपर सचिन व अन्य व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई। गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा विभिन्न टीमें गठित कर दी गई हैं।
एडीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। फिलहाल दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।