Greater Noida News (24/02/2026): ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत (Custody) में लिया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी (DCP Central Noida Shakti Mohan Awasthi) ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तगत ए.टी.एम. वाली गली में ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय पुत्र किशन पाल निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष कीे मृत अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर तत्काल सूरजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी व थाना सूरजपुर पुलिस ने जांच की।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा कि जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक विजय की हत्या उसकी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर की है। जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मुकदमा दर्ज कर और दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया है। अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।