नई दिल्ली (21 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना दूसरा संकल्प पत्र जारी करेगी। इस संकल्प पत्र को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पेश करेंगे। पार्टी के मैनिफेस्टो का यह दूसरा भाग है।
पार्टी के पहले संकल्प पत्र में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़े ऐलान किए गए थे। आज जारी होने वाले दूसरे संकल्प पत्र में किन मुद्दों पर फोकस होगा, ये देखने वाली बात होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि दूसरा संकल्प पत्र दिल्ली के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अनुराग ठाकुर इसे मीडिया और जनता के सामने पेश करेंगे।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। ऐसे में बीजेपी का यह दूसरा संकल्प पत्र दिल्ली के मतदाताओं को अपनी ओर खींचने में कितना सफल होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।