अब मजदूरों को नहीं भटकना पड़ेगा, ईकोटेक-3 में खुला पहला श्रमिक सेवा केंद्र: दादरी विधायक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/02/2026): देशभर में औद्योगिक हब के रूप में पहचाने जाने वाले गौतमबुद्ध नगर में श्रमिकों की सुविधा के लिए नई पहल की गई है। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र में Greater Noida Authority और Industrial Business Association (IBA) के संयुक्त प्रयास से सोमवार को श्रमिक सुविधा केंद्र खोला है। इसका उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। इस दौरान प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने कहा कि श्रमिक सुविधा केंद्र का आज शुभारंभ हुआ है। हमारी सरकार, माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की नीति है कि मजदूरों को पूरी सुविधाएँ मिलनी चाहिए। गौतम बुद्ध नगर एक औद्योगिक हब है और यहाँ बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हैं। बहुत से मजदूर रोजगार की तलाश में यहाँ आते हैं और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। अब सीईओ रवि जी के नेतृत्व और एसीईओ सुमित जी व उनकी टीम के मार्गदर्शन में IBA के सहयोग से यह श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र में श्रमिकों के बैठने की व्यवस्था होगी, आगे एसी और पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्हें यह पूरी जानकारी यहीं दी जाएगी कि किस कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं, ताकि उन्हें भटकना न पड़े।
आगे दादरी विधायक ने कहा कि श्रमिकों को सड़कों पर मौसम की मार झेलते हुए काम तलाशना पड़ता है- कभी सर्दी, कभी गर्मी, कभी बारिश। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए मैं IBA और प्राधिकरण का आभार व्यक्त करता हूँ, जो सरकार की मंशा के अनुरूप श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। आगे उन्होंने ने कहा कि यह एक शुरुआत है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए जहाँ-जहाँ आवश्यकता होगी, वहाँ-वहाँ ऐसे केंद्र आगे भी स्थापित किए जाएंगे।”

यह जिले का पहला ऐसा श्रमिक सेवा केंद्र है, जहाँ काम से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र में श्रमिकों के बैठने की व्यवस्था, टीवी, पेयजल, शौचालय तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रतीक्षा स्थान की सुविधा रहेगी। साथ ही यहाँ श्रमिकों को यह जानकारी भी दी जाएगी कि किस फैक्ट्री या कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं, ताकि उन्हें काम की तलाश में भटकना न पड़े। केंद्र के रखरखाव की जिम्मेदारी IBA को सौंपी गई है।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव, IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, नरेश चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।।
Greater Noida Authority और IBA की पहल पर श्रमिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।