कासना में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/02/2026): ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र स्थित अंबेडकर बस्ती में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हिंदू सम्मेलन समिति, अंबेडकर बस्ती (कासना) के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के नारों से गूंज उठा।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि साध्वी समाहिता रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नेमपाल ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को विभाजन से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि एकता ही सामाजिक और राष्ट्रीय शक्ति का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक चेतना के महत्व पर चर्चा की। सम्मेलन का समापन सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना और प्रबल हो गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सतपाल भाटी ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
महासचिव प्रवीण चपराना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन का शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और इसे सामाजिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।