New Delhi News (23 February 2026): बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक लड़के को चाकू मारा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लालू के रूप में हुई है, जो अपने एक रिश्तेदार के साथ स्टॉल पर काम करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने लालू पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई मंजेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका भाई 15 दिन पहले बिहार से दिल्ली घूमने आया था। उन्होंने बताया कि मंगोलपुरी में उनकी एक छोटी सी दुकान है और लालू थोड़ी देर के लिए बाहर गया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। मंजेश के अनुसार, उनके भाई को पांच जगह चाकू मारा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, जिसमें आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।