Gautam Buddha Nagar News (22/02/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कई पुलिस उपायुक्त (DCP) और अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए हैं।
आदेश के मुताबिक शैलेन्द्र कुमार सिंह (IPS) को पुलिस उपायुक्त लाइन्स व RTC के साथ अब पुलिस उपायुक्त यातायात का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
अनुकृति शर्मा (IPS) को अपर पुलिस उपायुक्त पद से स्थानांतरित कर प्रभारी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा बनाया गया है, जिससे महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान रहेगा।
शैव्या गोयल (IPS) को महिला सुरक्षा प्रभार से हटाकर प्रभारी पुलिस उपायुक्त FRRO नियुक्त किया गया है, जबकि साइबर, नारकोटिक्स और अभिसूचना एवं सुरक्षा से संबंधित दायित्व उनके पास पूर्ववत रहेंगे।
इसी क्रम में मनीषा सिंह (PPS) को प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात पद से मुक्त कर केवल अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साथ ही पूनम मिश्रा (PPS) को अपर पुलिस उपायुक्त जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।