New Delhi News (22 February 2026): राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार को मौसम ने साफ तौर पर करवट ले ली। सुबह के समय हल्की ठंड और कुछ इलाकों में धुंध देखने को मिली, लेकिन दिन चढ़ते ही तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय धूप तेज रहने से लोगों को फरवरी के अंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा। अब दिन के समय कई लोग बिना स्वेटर और जैकेट के नजर आ रहे हैं।
शनिवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि 23 फरवरी को यह 14 से 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड होने की संभावना है। वहीं 25 से 27 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार सुबह 7:15 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 240 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के कई शहरों में भी AQI 200 से ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में यह 300 के पार पहुंच गया है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।