दिल्ली सरकार मार्च के तीसरे सप्ताह में पेश कर सकती है 2026-27 का बजट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 February 2026): रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार मार्च के तीसरे सप्ताह में वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश कर सकती है। बजट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मुख्यमंत्री वित्त एवं योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू करने जा रही हैं। इन बैठकों में विभागवार आवंटन, प्राथमिकताओं और नई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सरकार का लक्ष्य विकास और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाना बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आगामी बजट में बड़े पूंजीगत प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर सड़क और जल आपूर्ति से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर रहेगा। दिल्ली में तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए पानी की उपलब्धता, पाइपलाइन नेटवर्क और सड़कों के विस्तार को अहम एजेंडा बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी प्रावधान किए जाने की संभावना है।

सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी खर्च बढ़ा सकती है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए नई योजनाओं और तकनीकी उपायों को बजट में शामिल किया जा सकता है। वहीं, सामाजिक कल्याण योजनाओं के दायरे को बनाए रखते हुए जरूरतमंद वर्गों के लिए लक्षित प्रावधान करने पर भी विचार किया जा रहा है। विभागों से मौजूदा वित्तीय वर्ष में फंड उपयोग की समीक्षा रिपोर्ट भी मांगी गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 में दिल्ली सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया था। अधिकारियों का कहना है कि 2026-27 का बजट इससे थोड़ा अधिक हो सकता है। टैक्स संग्रह और अन्य राजस्व स्रोतों में बढ़ोतरी के अनुमान के आधार पर बजट आकार में क्रमिक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अंतिम आंकड़े बजट पेश होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मार्च में बुलाए जाने की संभावना है। आमतौर पर यह साल का पहला सत्र होता है, लेकिन इस बार जनवरी में शीतकालीन सत्र आयोजित होने के कारण यह 2026 का दूसरा सत्र होगा। बजट पेश होने के साथ ही सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अपनी विकास रूपरेखा और प्राथमिकताओं का विस्तृत खाका सामने पेश करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।