केंद्रीय विहार सोसाइटी में AOA चुनाव टलने से प्रशासनिक संकट, निवासियों ने तय की आगे की रणनीति

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/02/2026): केंद्रीय विहार सोसाइटी में एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (AOA) के चुनाव समय पर न होने से प्रशासनिक और मेंटिनेंस व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोसाइटी निवासी राहुल देव ने बताया कि यह परियोजना CGEWHO द्वारा विकसित की गई है। सोसाइटी के पंजीकरण की प्रक्रिया के तहत 29 जून 2025 को एक एडहॉक AoA का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता खुलवाना और नियमित AoA के लिए चुनाव कराना था।

उन्होंने बताया कि, एसोसिएशन का पंजीकरण अक्टूबर 2025 में पूरा हुआ और लगभग 15 दिनों के भीतर बैंक खाता भी खोल दिया गया। इसके बाद जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) आयोजित की जानी थी, लेकिन इसे कई महीनों तक टाल दिया गया। अंततः 21 दिसंबर को GBM बुलाई गई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से एडहॉक AoA को भंग करने की मांग रखी और आगे की प्रक्रिया के तहत 8 फरवरी 2026 को चुनाव कराने पर सहमति बनी।

हालांकि, तय तिथि पर चुनाव नहीं कराए जा सके और न ही वर्तमान AOA को कोई औपचारिक विस्तार दिया गया। चुनाव न होने की स्थिति में सोसाइटी की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक निर्णय और नियमित मेंटिनेंस कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है, जिससे निवासियों में असंतोष बढ़ रहा है।

इसी क्रम में जागरूक निवासियों ने 21 फरवरी को एक बैठक आयोजित कर स्थिति की समीक्षा की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में राहुल देव के साथ राजेंद्र मोहन सक्सेना, सत्येंद्र सिंह चौहान, मनु दुबे, बृज मोहन सक्सेना, स्वप्निल, मनोज सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जल्द से जल्द लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नियमित AOA का गठन कराने और सोसाइटी के संचालन को सुचारु बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।