दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट!, इन मार्गों पर जानें से बचें | Traffic Alert

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 February 2026): राजधानी में 21 से 23 फरवरी तक बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनाव के मद्देनजर वीवीआईपी इलाके में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। चुनाव प्रक्रिया Bar Council of Delhi द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मतदान के दौरान शेरशाह रोड को इंडिया गेट और मथुरा रोड, दोनों ओर से आम वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह प्रतिबंध तीनों दिन प्रभावी रहेगा और केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अधिकारियों का कहना है कि हाई कोर्ट के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा तिलक मार्ग, सी-हेक्सागन (इंडिया गेट), जाकिर हुसैन मार्ग, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भारी जाम या डायवर्जन की स्थिति बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। सी-हेक्सागन और आसपास के क्षेत्रों में नो पार्किंग लागू रहेगी, उल्लंघन करने वाले वाहनों को भैरों मंदिर के पास स्थित ट्रैफिक पिट में टो किया जाएगा।

चुनाव में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वे जू पार्किंग और नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 5ए पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इन स्थानों का अनावश्यक उपयोग न करें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करने और यात्रा से पहले पर्याप्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। रियल टाइम अपडेट के लिए लोग ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रह सकते हैं, साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1095 पर भी संपर्क कर सकते हैं।।



प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।