नर्सिंग शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आर्सी यूनिवर्सिटी का संयुक्त आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/02/2026): नर्सिंग शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग (Metro College Of Nursing) , ग्रेटर नोएडा ने आर्सी यूनिवर्सिटी (RC University), इथियोपिया के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सम्मेलन का विषय “ब्रिजिंग द गैप: नवोन्मेषी दृष्टिकोणों के माध्यम से नर्सिंग शिक्षा और अभ्यास का पुनर्परिभाषण” रहा।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा और नैदानिक अभ्यास के बीच की दूरी को कम करना तथा नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण विधियों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों और 7 देशों से बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, नर्सिंग प्रोफेशनल्स और शोधकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे इसकी राष्ट्रीय और वैश्विक पहुंच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

सम्मेलन का आयोजन डॉ सोनिया लाल गुप्ता, मुख्य संरक्षक, संयुक्त प्रबंध निदेशक मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स (Metro Group Of Hospitals) एवं प्रबंध निदेशक मेट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च (Metro Group Of Health Science and Research) के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसे संरक्षक एवं निदेशक शिक्षा डॉ कनक लता ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ संपन्न कराया।

सम्मेलन का शैक्षणिक और प्रशासनिक संचालन डॉ प्रवीण के. गौर, चेयरपर्सन एवं निदेशक-कैंपस तथा डॉ प्राची अवस्थी, चेयरपर्सन एवं प्राचार्य, मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मार्गदर्शन में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर राधा रानी तिवारी, पूर्व प्राचार्य, VMMC कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नई दिल्ली उपस्थित रहीं। सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ रमिंदर कालरा, प्राचार्य, होली फैमिली कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा प्रोफेसर प्रणति बरुआ, महानिदेशक, GIMSAR शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ कनिका कंवर, मेडिकल डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा और डॉ रथी बाला चंद्रा, पूर्व ADG, भारत सरकार एवं सचिव, SOMI, दिल्ली चैप्टर उपस्थित रहीं।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। प्रमुख वक्ताओं में डॉ कपिल सिंघल, निदेशक एवं एचओडी-एनेस्थेसिया एवं क्रिटिकल केयर, मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा; डॉ मिल्का माधले, एसोसिएट प्रोफेसर, आर्सी यूनिवर्सिटी, इथियोपिया; शैलादी गुप्ता, सीईओ एवं फाउंडर, Kindshell International; डॉ अशोक शर्मा, फाउंडर एवं सीईओ, Nursing Champs; डॉ आर. श्रीराजा कुमार, एसोसिएट डीन, स्कूल ऑफ नर्सिंग, शारदा यूनिवर्सिटी; डॉ दीपक सेठी, डीन एवं प्राचार्य, स्कूल ऑफ नर्सिंग, NIU; राहुल बिस्थ, चीफ सिमुलेशन एजुकेटर, Delta Healthcare तथा असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्मिता शामिल रहीं।

वक्ताओं ने नवोन्मेषी शिक्षण रणनीतियों, सिमुलेशन-आधारित लर्निंग, साक्ष्य-आधारित नर्सिंग अभ्यास, शोध में प्रगति और नर्सिंग नेतृत्व में वैश्विक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श और शैक्षणिक संवाद ने नर्सिंग शिक्षा के भविष्य को लेकर नए दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से सम्मेलन एक प्रभावी अकादमिक मंच के रूप में उभरा। कार्यक्रम की सफलता मेट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नर्सिंग शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।