IHGF मेले के चलते ग्रेटर नोएडा में यातायात एडवाइजरी जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/02/2026): ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में 14 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 61वें आईएचजीएफ (Indian Handicrafts and Gifts Fair) दिल्ली फेयर के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की गई है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में प्रतिदिन लगभग चार से पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार, मेले के दौरान सामान्य रूप से यातायात संचालन जारी रहेगा। हालांकि, एक्सपोमार्ट गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकता अनुसार इस गोलचक्कर को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन की स्थिति में गलगोटिया कट से एक्सपोमार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से बड़े गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगत फार्म के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आने वाले आगंतुक अपने वाहन नासा गोलचक्कर के भीतर विकसित पार्किंग स्थल में खड़े कर कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे। इससे सड़क पर अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान भी आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को बिना किसी बाधा के आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी समस्या या जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।