Rekha Gupta ने SC/ST बस्तियों को दी बड़ी सौगात, 146 परियोजनाओं को मंजूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 February 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने तिमारपुर के मलकागंज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एससी/एसटी बस्तियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए करीब 85 करोड़ रुपये की 146 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली केवल ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि उन बस्तियों से बनती है जहां मेहनतकश परिवार रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान 4.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 9 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 38.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 64 नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं में चौपालों का नवीनीकरण, सड़कों का निर्माण, पार्कों का विकास, सीवर लाइन बिछाने और पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की औपचारिकताएं जल्द पूरी कर काम में तेजी लाई जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, तिमारपुर से विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 357 दिनों के कार्यकाल में वर्षों से अटकी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब विकास कार्य भ्रष्टाचार-मुक्त तरीके से हो रहे हैं और धन सीधे जनता के हित में खर्च किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है। आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन, नए स्कूल, फ्लाईओवर और अस्पतालों के विस्तार पर भी तेजी से काम हो रहा है। खासतौर पर मलकागंज और तिमारपुर जैसी बस्तियों में उपेक्षित पड़ी गलियों, नालों और पार्कों के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि बजट में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए इसे लगभग 65 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये किया गया है। बस्तियों में कम्युनिटी सेंटर, चौपाल, लाइब्रेरी और प्रशिक्षण केंद्र सहित 32 प्रकार के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंच सके।
लोकार्पित परियोजनाओं में नजफगढ़ में जाटव समाज चौपाल, विकासपुरी के बूढ़ेला गांव में वाल्मीकि चौपाल, कोंडली की सपेरा बस्ती चौपाल, मुंडका क्षेत्र में एससी/एसटी चौपाल, नांगलोई फेज-2 में पार्क विकास, विश्वास नगर में आरएमसी ड्रेन, पटेल नगर में सामुदायिक भवन और गोकुलपुरी में सीसी पेवमेंट व ड्रेनेज कार्य शामिल हैं। सरकार का कहना है कि जिन बस्तियों में एससी/एसटी आबादी 33 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां बुनियादी ढांचे के सूक्ष्म स्तर पर विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।