ITS इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “पशु प्राथमिक उपचार एवं पशु जागरूकता शिविर” का सफल आयोजन

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में आज गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, होडल, पलवल (हरियाणा) के सहयोग से “पशु प्राथमिक उपचार एवं पशु जागरूकता शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को पशुओं की देखभाल, प्राथमिक उपचार तथा पशु कल्याण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के महासचिव श्री प्रत्याक्ष शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने पशु संरक्षण, संवेदनशीलता एवं प्राथमिक उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी तथा व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कॉलेज की ओर से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, संकाय सदस्य, स्टाफ एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, डीन छात्र कल्याण विभाग डॉ. संजय यादव, IQAC समन्वयक डॉ. राकेश गर्ग, तथा UBA/CSR समन्वयक श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पशु कल्याण से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।