फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 चुनाव: के.के. जैन बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र शर्मा महासचिव

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (19 जनवरी 2025): सेक्टर-34 में रविवार को फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें विभिन्न पदों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में के.के. जैन और धर्मेंद्र शर्मा के पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 14 सोसायटी से 28 प्रतिनिधियों को मतदान करना था, जिसमें से 20 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव परिणामों के अनुसार, के.के. जैन ने 20 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर एस.पी. चमोली को हराया, जबकि धर्मेंद्र शर्मा ने महासचिव पद पर एस.के. सिंघल को हराकर जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राय ने जगदीश जोशी को पराजित किया, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप मुंशी ने जगत सिंह को मात दी। इसके अलावा, कोषाध्यक्ष पद पर एम.सी. भारद्वाज ने सुधीर सिंह को हराकर जीत हासिल की।

गौरतलब है कि एस.पी. चमोली पैनल इससे पहले भी दो बार चुनाव में हार चुका है। इस बार भी के.के. जैन और धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में उनका पैनल भारी मतों से पराजित हुआ।

विकास को मिलेगा नया आयाम

चुनाव में बड़ी जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के.के. जैन और महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सेक्टर-34 के विकास कार्यों को गति देना होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सेक्टर के निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी।

उन्होंने सभी सदस्यों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि उनकी टीम सेक्टर की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।