गौतमबुद्ध नगर: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, बार रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण, कई गिरफ्तार!
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (19 जनवरी, 2025): गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों और पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने जानकारी दी कि सेक्टर-49 में सेक्टर-50 ग्रीन बेल्ट के पास एक व्यक्ति, सतीश पुत्र विक्की को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कैटरीना देशी शराब ब्रांड के 44 पव्वे (200 एमएल) बरामद हुए। वहीं, सेक्टर-135 के नगली से वाजीदपुर मार्ग पर नीरज पुत्र सूर्यनारायण को 28 पव्वों के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ धारा 60 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके साथ ही, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल और सोरखा सेक्टर-117 में स्थित कई बार और रेस्टोरेंट जैसे टॉक्सिक, ड्रिंक एंड डाइन, अर्बन नाइट्स, लाइम लाइट, यम्मी-टम्मी और चटोरे नुक्कड़ का निरीक्षण किया गया। सभी बार संचालकों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके परिसर में बिना लाइसेंस के शराब परोसी गई या अन्य राज्यों की शराब पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत किया कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई प्रशासन के अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। जनता से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।