ग्रेटर नोएडा पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.35 किलो गांजा बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गांजा बेचने के आरोप में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई 19 जनवरी 2025 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रिन्की, जो अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त थी, उसे गामा-2 सर्विस रोड गेट नंबर-3 के पास से गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से गांजे की तस्करी कर ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति कर रही थी।
पुलिस जांच के अनुसार, रिन्की पेशेवर तस्कर है। वह सस्ते दामों में गांजा खरीदती थी और फिर उसे छोटे-छोटे पैकेट्स में बांटकर ग्रेटर नोएडा के पीजी, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों पर ऊंचे दामों पर बेचती थी। इस अवैध कारोबार के जरिए वह गैरकानूनी ढंग से मोटी कमाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।
गिरफ्तार महिला की पहचान रिन्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के भवानीपुर बैजना गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 इलाके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस संबंध में थाना बीटा-2 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का यह कदम शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।