Noida News (09/02/2026): नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-62 में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार के अचानक बैक करने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और उसकी चपेट में आकर इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में शामिल कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरस्वती विहार, खोड़ा निवासी 26 वर्षीय गुलाम के रूप में हुई है, जो ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर कार्यरत था। गुलाम सोमवार को स्कूटी से डिलीवरी के लिए सामान लेकर निकला था। जैसे ही वह सेक्टर-62 के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक पीछे की ओर बढ़ने लगी।
इसी दौरान सामने से आ रहा एक ऑटो चालक कार से टकराने से बचने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। इस अव्यवस्था के बीच गुलाम की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी हादसे की जद में आ गई। संतुलन बिगड़ने से गुलाम सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व गले में गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।