समसारा विद्यालय में ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सीधा प्रसारण आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (06/02/2026): समसारा विद्यालय परिसर में केंद्र सरकार के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सीधा प्रसारण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और इसे पूरे ध्यान एवं उत्साह के साथ देखा।

सीधे प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों को जीवन में संतुलन बनाए रखने, तनाव को सकारात्मक रूप से संभालने तथा परीक्षा को आत्मविश्वास के साथ लेने के लिए प्रेरक संदेश मिले। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में सफल होने के लिए मूल्यवर्धक शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का सरल, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी ढंग से समाधान किया। उनके उत्तरों ने विद्यार्थियों को न केवल मानसिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि पढ़ाई के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए एकाग्रता, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को जीवन की चुनौती नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर समझें। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यालय के विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला और सभी ने इसे प्रेरणास्रोत बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।