बीटा-1 में अव्यवस्थाओं को लेकर RWA ने की संयुक्त अभियान की मांग | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/02/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) एवं उससे जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास और रखरखाव कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर किया है।
RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा और महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि पहले सभी विभागों द्वारा नियमित अभियानों के माध्यम से साफ-सफाई, रखरखाव और मरम्मत कार्य किए जाते थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश विभागों ने सेक्टर की अनदेखी शुरू कर दी है। इसका सीधा असर आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेक्टर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कई-कई दिनों तक बाधित रहती है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का कोई निश्चित समय नहीं है, झाड़ू तो लगाई जाती है लेकिन कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। गलियों में गंदगी और सूखे पत्तों के ढेर लगे रहते हैं, जिससे वातावरण अस्वस्थ हो रहा है।
पार्कों की स्थिति भी चिंताजनक है। अधिकांश पार्कों की चारदीवारी टूटी हुई है और लंबे समय से पेंटिंग नहीं कराई गई है। एंट्री पॉइंट्स (Entry Points) पर गंदगी फैली रहती है, वहीं ज्यादातर पार्कों में बच्चों के झूले टूटे हुए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। सेक्टर में कई स्थानों पर निर्माण मलबा बिखरा पड़ा है, जो न केवल स्वच्छता बल्कि क्षेत्र की सुंदरता को भी प्रभावित कर रहा है। RWA ने मांग की है कि नियमित रूप से ट्रैक्टर और मजदूर लगाकर गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई जाए।
कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जगह-जगह नंगे तार और टूटे हुए सिंटेक्स बॉक्स गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहे हैं। पुराने और जर्जर पोल, विशेष रूप से सूर्या कंपनी के लगाए गए पोल, गलने की स्थिति में हैं। नागरिकों ने मांग की है कि विभाग गली-गली निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य कराए।
अधिकांश ब्लॉकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। मैनहोल की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
इसके अलावा वॉटर ड्रेन की समुचित सफाई नहीं हो रही, सर्विस रोड जगह-जगह से टूटी हुई हैं, गलियों और खाली प्लॉट्स में झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर तार फेंसिंग टूटी हुई है, सड़कों के किनारे गड्ढे हो गए हैं और पैदल पटरी की मरम्मत व ड्रेसिंग की आवश्यकता है। गेटों के एंट्री पॉइंट्स पर लगे अधिकांश पाइप भी खराब और टूटे हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों में इन समस्याओं को लेकर भारी रोष व्याप्त है। RWA महासचिव हरेन्द्र भाटी ने मांग की है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों और लापरवाह ठेका कंपनियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही सेक्टर बीटा-1 में सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों का एक समन्वित संयुक्त अभियान जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।