GREATER NOIDA News (05/02/2026): 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से सीटू (CITU) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी रखा। अभियान के तहत सीटू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के माध्यम से मजदूरों, किसानों और आम जनता से हड़ताल में भाग लेने की अपील की।
सीटू का कहना है कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, बिजली संशोधन विधेयक, मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें, शांति एक्ट, बीज बिल और राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत निजीकरण जैसे कदमों से मजदूरों, किसानों और आम लोगों के जीवन और आजीविका पर गंभीर हमला हो रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि इन नीतियों के जरिए देश की संप्रभुता को साम्राज्यवादी ताकतों के सामने गिरवी रखा जा रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सीटू नेताओं गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वार्थ और रामसागर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मजदूरों से एकजुट होकर इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने और 12 फरवरी की हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मजदूर विरोधी नीतियों और निजीकरण के प्रभावों को जनसाधारण के सामने प्रभावी ढंग से रखा गया। अभियान में बड़ी संख्या में मजदूरों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी गई। सीटू नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक मजदूरों और आम जनता के हितों पर हो रहे हमले वापस नहीं लिए जाते, तब तक आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।