बजट 2026 को बांसुरी स्वराज ने बताया ‘भविष्य का रोडमैप’

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (05 फरवरी 2026): नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला है, जिसमें युवा शक्ति को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह एक साल का बजट होते हुए भी अगले 25 वर्षों का विजन और पांच वर्षों की ठोस कार्ययोजना (Vision Plan) प्रस्तुत करता है, जो देश के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि लगातार नौवीं बार बजट पेश करना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय अर्थव्यवस्था सुरक्षित हाथों में है। इस बजट में आईटी सेक्टर (IT Sector) और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही विदेशी क्लाउड कंपनियों (Foreign Cloud Companies) को भारत में डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 2047 तक टैक्स छूट देने की घोषणा से भारत डिजिटल निवेश का वैश्विक केंद्र बनने की ओर बढ़ेगा।

उन्होंने ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ (Orange Economy) को बजट का प्रमुख आकर्षण बताते हुए कहा कि फिल्म, संगीत, गेमिंग, फैशन, डिजाइन, एनीमेशन और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों को इससे नई गति मिलेगी। युवाओं को कंटेंट क्रिएटर और इनोवेटर (Content Creator, Innovator) बनाने के लिए देश के 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की योजना है।

बांसुरी स्वराज ने बताया कि बजट का 23 प्रतिशत यानी 2.2 लाख करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार सृजन (Infrastructure, Job Creation) पर केंद्रित है, जिससे युवा जॉब सीकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की योजना से बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को बल मिलेगा।

सांसद ने भारत द्वारा हाल के महीनों में हुई विभिन्न वैश्विक ट्रेड डील्स (Trade Deals) का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ नई डील से भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत रह गया है, जिससे निर्यात और उद्योग को बड़ा लाभ मिलेगा और भारत आर्थिक विकास के स्वर्णिम दौर की ओर अग्रसर होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।