सीएम रेखा गुप्ता का एक्शन, जन सुनवाई के दौरान त्वरित कार्रवाई के निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 February 2026): दिल्ली सीएम जनसेवा सदन में आज सुबह जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें साझा कीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन की जनसुनवाई सेवा और सुशासन का सजीव रूप है, जहां सरकार सीधे जनता से संवाद करती है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न केवल समस्याओं का समाधान तेज़ी से होता है, बल्कि जनता का भरोसा भी शासन व्यवस्था पर मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है, ताकि हर नागरिक का जीवन आसान बनाया जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु है, जो दोनों को एक सूत्र में जोड़ती है और यही जनसेवा का वास्तविक धर्म है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।