National News (04 फरवरी 2026): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के माध्यम से कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसे शीर्ष पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 933 पदों में से 33 पद दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। यह आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के आधार पर तय की जाएगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। OBC वर्ग को 3 वर्ष, SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, रक्षा सेवा कार्मिकों को 3 वर्ष और एक्स-सर्विसमैन को 5 वर्ष की आयु छूट का प्रावधान किया गया है।
इस वर्ष की सिविल सेवा परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत तकनीक का बढ़ता उपयोग है। यूपीएससी ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए AI फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपनी नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। परीक्षा केंद्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम के माध्यम से उम्मीदवार के चेहरे का मिलान आवेदन के दौरान अपलोड की गई फोटो से किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य डमी कैंडिडेट्स और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगाना है।
कुल मिलाकर, UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 न केवल युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि तकनीक के समावेश के साथ यह परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी मानी जा रही।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।