देश को मिलेगा पहला कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म, कब होगा लॉन्च?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 February 2026): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को दिल्ली में भारत के पहले कोऑपरेटिव-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को सहकारिता मॉडल के तहत जोड़कर उन्हें सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे निजी कंपनियों पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों को किफायती व पारदर्शी सेवा मिल सकेगी।

सहकारिता मंत्रालय ने इसे कोऑपरेटिव सेक्टर को मज़बूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मंत्रालय का कहना है कि “भारत टैक्सी” समावेशी और नागरिक-केंद्रित मोबिलिटी समाधान को बढ़ावा देगी, जहां ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं बल्कि भागीदार होंगे। यह पहल रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और टिकाऊ शहरी परिवहन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।