DDRWA फेडरेशन ने Noida Authority के CEO के सामने उठाए शहर की तमाम समस्याओं के मुद्दे
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (4 फरवरी, 2026): डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन (DDRWA Federation) ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) से मुलाकात कर सेक्टर-150 की हालिया घटना को नजीर बताते हुए शहरवासियों की जान-माल की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की मांग उठाई। इस दौरान फेडरेशन की ओर से दो विस्तृत पत्र CEO को सौंपे गए, जिनमें नोएडा शहर की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर गहन चर्चा की गई।
पहले पत्र में सेक्टर-150 की घटना के संदर्भ में छह अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के गठन, शहर में गलत यू-टर्न और बॉटलनेक को खत्म करने के लिए रोड इंजीनियरिंग सुधार, बड़े नालों को कवर करने, जलभराव या आग जैसी आपदाओं में सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था, प्रदूषण (Pollution) कम करने के लिए ई-बस (E-Bus) सेवा शुरू करने और सिटिजन चार्टर (Citizen Charter) को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग शामिल रही।
दूसरे पत्र में फेडरेशन ने नोएडा शहर की 16 प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया, जिनमें लीज-ओल्ड को फ्रीहोल्ड में बदलने, पीने योग्य पानी (Drinking Water) की गुणवत्ता और उपलब्धता, ट्रैफिक कंजेशन (Traffic Congestion) समाप्त करने, टूटी सड़कों और बॉटलनेक पर कार्रवाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (Solid Waste Management), ग्रीवेंस सेल और विजिलेंस सेल के गठन, वाटर हार्वेस्टिंग (Water Harvesting) के सख्त क्रियान्वयन, ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन को भूमिगत करने और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि दोनों पत्रों में उठाए गए मुद्दों पर प्राधिकरण द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि QRT व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी वर्क सर्कल को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र की आरडब्ल्यूए (RWA) के साथ हर माह बैठक करें और उसकी कार्यवाही रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें।
CEO ने यह भी कहा कि गलत यू-टर्न और रोड इंजीनियरिंग सुधार के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जिसमें आरडब्ल्यूए और फेडरेशन को भी शामिल किया जाएगा। नालों को कवर करने के कार्य पर सभी वर्क सर्कल को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। ई-बस संचालन को लेकर उन्होंने बताया कि 15 दिनों के भीतर 20 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है।
बैठक में डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष एन.पी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना और अनिल सिंह, सेक्रेटरी प्रमोद वर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष महिपाल चौहान, लीगल एडवाइजर अनीता पांडे, सौरव जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण के आश्वासन के अनुरूप जल्द ही शहरवासियों को ठोस राहत मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।