दिल्ली में बढ़ते लापता मामलों ने बढ़ाई चिंता, 15 दिनों में इतने लोग हुए गायब!
टेन न्यूज नेटवर्क
Delhi News (04/02/2026): देश की राजधानी दिल्ली से सामने आए लापता लोगों के आंकड़े गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई है। औसतन हर दिन लगभग 54 लोग दिल्ली से गायब हो रहे हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है, जहां लोग घर से निकलते हैं और वापस नहीं लौटते। सवाल यह नहीं है कि कितने लोग लापता हुए हैं, बल्कि यह है कि एक भी व्यक्ति का गायब होना क्यों हो रहा है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे और पुलिस व्यवस्था की भूमिका को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में दिल्ली से करीब ढाई लाख लोग लापता हुए हैं। इनमें लगभग 1 लाख 44 हजार महिलाएं और 1 लाख 11 हजार पुरुष शामिल हैं। इनमें से 1 लाख 14 हजार महिलाओं और 87 हजार पुरुषों को बाद में ढूंढ लिया गया।
इसके बावजूद करीब 30 हजार महिलाएं और 37 हजार पुरुष अब भी लापता हैं। इन लोगों के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कहां हैं, जिंदा हैं या नहीं। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन आंकड़ों ने आम लोगों में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खुद और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें और सतर्क रहें। लगातार बढ़ते लापता मामलों ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।