प्रियंका गांधी का तीखा हमला, संसद में बोलने से रोके जाने को बताया लोकतंत्र का संकट
New Delhi News (04 February 2026): दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में विपक्ष की आवाज दबाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हर सत्र में यही देखने को मिल रहा है कि विपक्ष, खासकर नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा। प्रियंका गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राहुल गांधी की बात से पूरी तरह सहमत हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी किसी गोपनीय या मनगढ़ंत स्रोत का नहीं, बल्कि पब्लिश्ड सोर्स का हवाला दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्यों पर चर्चा की जा रही है, तो बोलने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक नेता को रोकने का मामला नहीं है, बल्कि संसद और लोकतंत्र के काम करने के तरीके से जुड़ा बुनियादी मुद्दा है।
कांग्रेस सांसद ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि इसमें पूरे देश की आस्था जुड़ी है। लोकतंत्र का अर्थ ही यह है कि हर विषय पर खुलकर चर्चा हो और अलग-अलग पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिले। अगर कोई अपना पक्ष रख रहा है, तो उसमें डर या दिक्कत क्यों होनी चाहिए, यह समझ से परे है।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार डर रही है कि सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि एक किताब को प्रकाशित नहीं होने दिया गया, क्योंकि उसमें संकट के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और शीर्ष नेतृत्व की प्रतिक्रिया को उजागर किया गया है। उनके अनुसार, जब देश पर हमला हो रहा था और चीनी सैनिक सीमा पर आगे बढ़ रहे थे, उस समय सरकार की प्रतिक्रिया क्या थी, यह किताब सरकार के चरित्र को उजागर करती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।