ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिक की मौत, क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/02/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक (Foreign Citizen) की उपचार के दौरान मृत्यु (Death) का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एम्मा डाल्ला (41 वर्ष) पुत्र मिस्टर डाल्ला के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में पैरामाउंट गोल्फ, जीटा-1, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था, जबकि मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को एम्मा डाल्ला को दिमागी दौरा (Brain Stroke) पड़ने पर उसके दोस्तों द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 25 जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के उपरांत मृतक के दोस्तों एवं परिजनों द्वारा एंबेसी में आवश्यक प्रपत्र जमा न किए जाने के कारण एंबेसी द्वारा एनओसी जारी नहीं की गई थी, जिस वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। बाद में मृतक के परिजनों द्वारा एंबेसी में आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए, जिसके बाद एनओसी प्राप्त हुई।

एनओसी मिलने के उपरांत 03 फरवरी को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।