SIR मामले में शीर्ष अदालत पहुंची ममता बनर्जी, स्वयं रख सकती है अपना पक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 February 2026): पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं। आज होने वाली अहम सुनवाई में वह स्वयं अदालत के समक्ष अपना पक्ष रख सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह एक असाधारण घटनाक्रम होगा, जब कोई मौजूदा मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट में खुद अपनी दलीलें पेश करेगी।

ममता बनर्जी ने इस मामले में पहले ही एक अंतरिम आवेदन दाखिल कर स्पष्ट किया था कि वह इस याचिका की याचिकाकर्ता हैं और पूरे मामले के तथ्यों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की प्रक्रिया, मर्यादा और परंपराओं की पूरी जानकारी है और वह न्यायालय के नियमों के अनुसार ही अपना पक्ष रखेंगी। बताया जा रहा है कि उनके पास कानून की पढ़ाई (LLB) की डिग्री भी है, जिसके चलते वह स्वयं बहस कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री का कहना है कि SIR प्रक्रिया के कारण पश्चिम बंगाल के आम नागरिकों को जमीनी स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर पड़ सकता है, खासकर तब जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

टीएमसी ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की तस्वीरें साझा कर संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री सुनवाई में सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ कर रही है, जहां SIR से जुड़ी अन्य याचिकाओं पर भी एक साथ विचार किया जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।