बजट का इतिहास: पहले बजट से पेपरलेस बजट तक की पूरी कहानी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (03/02/2026): भारत का केंद्रीय बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होता, बल्कि यह देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला सबसे अहम दस्तावेज़ माना जाता है। हर साल पेश होने वाला यह बजट अपने साथ कई ऐतिहासिक और दिलचस्प रिकॉर्ड भी समेटे रहता है। आइए जानते हैं भारतीय बजट से जुड़े ऐसे 6 रोचक तथ्य, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

भारत का पहला, बजट 7 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। इसे ब्रिटिश शासन के दौरान जेम्स विल्सन ने महारानी के नाम प्रस्तुत किया था। यह बजट भारतीय वित्तीय व्यवस्था की शुरुआत माना जाता है।

आजादी के बाद पहला, केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर. के. शन्मुखम चेट्टी ने पेश किया था। यह बजट नए भारत की आर्थिक नींव रखने की दिशा में पहला कदम था।

सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने वर्ष 2019 में करीब 2 घंटे 48 मिनट तक लगातार बजट भाषण दिया था, जो अब तक का सबसे लंबा भाषण माना जाता है।

सबसे ज्यादा शब्दों वाला बजट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1991 में पेश किया था। उदारीकरण के दौर में दिए गए इस बजट में करीब 18,650 शब्द थे, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।

सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में वित्त मंत्री हिरूभाई पटेल ने दिया था। यह भाषण सिर्फ 800 शब्दों का था, जो अब तक का सबसे संक्षिप्त बजट भाषण माना जाता है।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के नाम है। उन्होंने कुल 10 बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया।

कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021-22 में भारत का पहला पेपरलेस बजट पेश किया गया था। इस बजट को डिजिटल माध्यम से संसद में प्रस्तुत किया गया, जो तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम था।

भारतीय बजट का इतिहास न सिर्फ आर्थिक बदलावों का गवाह है, बल्कि यह देश के विकास और नीति निर्माण की कहानी भी बयां करता है। हर साल आने वाला बजट आम जनता से लेकर उद्योग जगत तक सभी के लिए खास महत्व रखता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।