National News (03/02/2026): भारत में एयरलाइन कारोबार को सबसे जोखिमभरा व्यवसाय माना जाता है। यही वजह है कि देश के कई बड़े उद्योगपति भी इस सेक्टर में निवेश करने से बचते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय विमानन बाजार को “एयरलाइंस का कब्रिस्तान” कहा जाता है, क्योंकि यहां शुरू हुई ज्यादातर कंपनियां कुछ सालों में ही दिवालिया हो गईं।
अब तक देश में केवल इंडिगो ही, ऐसी एयरलाइन है, जो लगातार मुनाफे में बनी हुई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लागत नियंत्रण बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, किसी भी टिकट की कीमत का करीब 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च हो जाता है। चूंकि भारत में तेल आयात किया जाता है और उस पर कई तरह के टैक्स लगते हैं, इसलिए ईंधन का खर्च काफी बढ़ जाता है। उदाहरण के तौर पर, 5000 रुपये के टिकट में से लगभग 2000 रुपये केवल फ्यूल पर खर्च हो जाते हैं।
इसके अलावा एयरलाइंस को कर्मचारियों की सैलरी, विमानों के रखरखाव, ऑपरेशन और लिए गए कर्ज की किस्तों पर भी भारी खर्च करना पड़ता है। ऐसे में मुनाफा निकालना मुश्किल हो जाता है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि एयरलाइंस की कमाई रुपये में होती है, जबकि विमान डॉलर में खरीदे जाते हैं। रुपये की कीमत गिरने से इन कंपनियों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ जाता है।
किसी एयरलाइन को मुनाफे में रहने के लिए ज्यादा यात्रियों और ऊंची टिकट कीमतों की जरूरत होती है, लेकिन दोनों का एक साथ होना लगभग असंभव होता है। यही कारण है कि यह उद्योग लंबे समय तक फायदे में रहना मुश्किल साबित होता है।
टाटा समूह जैसे अनुभवी और सक्षम कारोबारी समूह भी अपनी एयरलाइन को लगातार लाभ में नहीं ला पाए हैं। ऐसे में बड़े उद्योगपति इस सेक्टर में कदम रखने से पहले कई बार सोचते हैं। इसी वजह से भारत का विमानन उद्योग अब भी निवेश के लिहाज से सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में गिना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।