जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक: ओपीडी सुधार, टेली कंसल्टेशन और टीकाकरण अभियान पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/02/2026): जिला विकास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर शिव प्रताप परमेश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति (District Health Committee) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर की अपेक्षाकृत कम उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ओपीडी सेवाओं (OPD Services) में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन की समीक्षा करते हुए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन न्यूनतम 10 टेली कंसल्टेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौला की चिकित्साधिकारी डॉ गुंजन द्वारा जनपद में सबसे कम टेली कंसल्टेशन किए गए हैं, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सभी सत्रों पर आवश्यक लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अद्यतन माइक्रो प्लान के अनुसार आशाओं के माध्यम से सभी लाभार्थियों को टीकाकरण सत्रों तक लाने पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित किया कि सभी वीएचएनडी सत्रों पर बच्चों के वजन मापने की मशीन सहित आवश्यक उपकरण शत प्रतिशत उपलब्ध रहें। नोएडा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में यूएचएनडी सत्रों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे गर्भवती माताओं की जांच सुचारु रूप से की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 10 फरवरी को 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है। इस संबंध में नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में लाभार्थियों को शत प्रतिशत आच्छादित करने तथा भुगतान समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की ऑपरेटर आईडी बनवाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि 100% डीबीटी का भुगतान सुनिश्चित करें एवं ट्यूबरक्यूलर प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट को सत प्रतिशत करें।

आयोजित बैठक का सफल संचालन डीपीएम डॉ मंजीत द्वारा किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, एसीएमओ डॉ आर के सिरोहा, डिप्टी सीएमओ डॉ उबेद कुरैशी, डीटीओ डॉ आरपी सिंह, डीएमओ डॉ श्रुति कीर्ति वर्मा, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।