New Delhi News (03/02/2026): दिल्ली में राशन व्यवस्था (Ration System) को लेकर फैलाए जा रहे कथित झूठे नैरेटिव पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि कुछ बेरोज़गार हो चुके नेता रोज़ दिल्ली में फेक नैरेटिव (Fake Narrative) गढ़ने का काम कर रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी ₹2500 करोड़ की राशि को ₹2500 करोड़ जनता बताकर भ्रम फैलाया जाता है तो कभी राशन कार्ड के नाम पर घोटाले का झूठा आरोप लगाया जाता है, लेकिन दिल्ली की जनता अब सच्चाई और झूठ में फर्क समझने लगी है।
हरीश खुराना ने प्रेस वार्ता में डेटा के साथ बताया कि 2014 से 2024 के बीच कुल 9,22,767 राशन कार्ड बनाए गए या उनके आवेदन किए गए। इस दौरान पहली बार ऐसा नियम लाया गया, जिसमें केवल सेल्फ-डिक्लेरेशन (Self Declaration) और किसी नेता या विधायक की चिट्ठी के आधार पर बिना किसी वेरिफिकेशन (Verification) के राशन कार्ड जारी कर दिए गए। उन्होंने कहा कि जबकि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में कुल लाभार्थियों (Beneficiaries) की सीमा 72,77,995 तय है, उसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई।
उन्होंने कहा कि जब रेखा गुप्ता सरकार ने इन 9 लाख से अधिक राशन कार्डों की जांच शुरू कराई, तो पिछली सरकार का भ्रष्टाचार (Corruption) सामने आने लगा और इसी कारण आज कुछ लोग बेचैन हैं। जांच में कुल 2,02,000 राशन कार्डों में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं, जिनमें 6,038 राशन कार्ड मृत लोगों के नाम पर थे, जिन्हें वर्षों से राशन दिया जा रहा था। इसके अलावा 16,604 डुप्लीकेट राशन कार्ड पाए गए, जिनसे जुड़े 23,394 लोग दो-दो जगह से राशन ले रहे थे।
हरीश खुराना ने बताया कि 1,44,117 राशन कार्ड ऐसे लोगों के नाम पर थे जिनकी सालाना आय ₹6 लाख से अधिक है और इनसे जुड़े 6,45,938 लाभार्थी थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतनी आय वाले लोग गरीबों (Poor) का हक नहीं मार रहे थे। इसके साथ ही 35,000 राशन कार्ड ऐसे पाए गए जिनसे जुड़े करीब 95,000 लोग एक साल से अधिक समय से साइलेंट (Silent) थे, जबकि नियमों के अनुसार हर साल वेरिफिकेशन अनिवार्य है, जो एक दशक तक सही तरीके से नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद 2,76,056 राशन कार्ड धारकों को शो-कॉज नोटिस (Show Cause Notice) भेजे गए, जिनकी जानकारी एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी दी गई। इनमें 19,346 ऐसे कार्ड धारक पाए गए जो किसी न किसी कंपनी के डायरेक्टर (Director) हैं। हरीश खुराना ने कहा कि जो व्यक्ति कंपनी का डायरेक्टर है, उसका सरकारी राशन लेना गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार राशन व्यवस्था को पारदर्शी (Transparency) बनाने और गरीबों के हक की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।