New Delhi News (03 February 2026): राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिनभर बादल छाए रहे और बर्फीली हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार पिछले चार सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा, जिसने सर्दी का अहसास फिर से बढ़ा दिया।
सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 86 से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा। राजघाट राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी मध्यम से घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार 8 फरवरी तक मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन घना कोहरा बना रह सकता है।
वहीं, ठंड और स्थिर मौसम के चलते प्रदूषण का स्तर भी ऊंचा बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद में 212, गुरुग्राम में 218, गाजियाबाद में 225, ग्रेटर नोएडा में 228 और नोएडा में 222 AQI रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।